BCCI का Full Form क्या है? BCCI के बारे में जानकारी, BCCI full form

BCCI Full Form

BCCI full form is – Board of Control for Cricket in India.

BCCI full form in hindi – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

BCCI भारत में क्रिकेट के लिए नैशनल गवर्निंग बॉडी (राष्ट्रीय शासी निकाय) है। BCCI का गठन 1928 में कोलकाता क्रिकेट बोर्ड की जगह पर किया गया था. आज के समय BCCI का मुख्यालय मुंबई में है। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का भी सदस्य है.

BCCI is World Richest Cricket Board – आपको बता दें की BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

भारत के सभी क्रिकेट टूर्नामेंट चाहे देश में हों या विदेश में इन सभी को BCCI द्वारा नियंत्रित किया जाता है। BCCI के पास भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों, अंपायरों और अधिकारियों का चयन करने का अधिकार है।

बीसीसीआई के अधिकारी राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाते हैं। BCCI का सर्वोच्च पद इसके अध्यक्ष का होता है. इसके वर्तमान (जुलाई 2020) अध्यक्ष Sourav Ganguly (सौरव गांगुली) हैं। बीसीसीआई का लोगो औपनिवेशिक काल के दौरान ब्रिटिश भारतीय ध्वज से लिया गया था।

BCCI – Board of Control for Cricket in India

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत में क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय है। बोर्ड का गठन दिसंबर 1928 में एक सोसायटी के रूप में किया गया था, जो तमिलनाडु सोसाइटीज पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत थी। यह राज्य क्रिकेट संघों का एक संघ है और राज्य संघ अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं, जो बीसीसीआई प्रमुख का चुनाव करते हैं। इसका मुख्यालय वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में है। ग्रांट गोवन BCCI के पहले अध्यक्ष और एंथोनी डी मेलो BCCI के पहले सचिव थे।

BCCI President – BCCI के अध्यक्ष

BCCI के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली हैं। Sourav Ganguly कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान भी थे।

BCCI’s first president – R.E.Grant Govan
BCCI के पहले अध्यक्ष – आर. ई. ग्रांट गोवन

BCCI के पहले सचिव – एंथोनी डी मेलो
BCCI’s first secretary – Anthony De Mello

BCCI Members & BCCI Zones

भारत में BCCI के 5 Cricket Zones हैं, BCCI के इन सभी Zones में 27 राज्य क्रिकेट संघ और 3 गैर-खेल सदस्य हैं। BCCI के इन 5 क्रिकेट जोन के नाम निम्नलिखित हैं :

  • उत्तर क्षेत्र (North Zone)
  • दक्षिण क्षेत्र (South Zone)
  • मध्य क्षेत्र (Central Zone)
  • पूर्वी क्षेत्र (East Zone)
  • पश्चिम क्षेत्र (West Zone)

BCCI द्वारा आयोजित टूर्नामेंट – BCCI Tournaments

BCCI भारत में निम्नलिखित टूर्नामेंट आयोजित करता है. यह सभी Tournaments भारत में ही आयोजित किए जाते हैं.

  • IPL – Indian Premier League (इंडियन प्रीमियर लीग)
  • दुलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy)
  • विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay hazare Trophy)
  • ईरानी कप (Irani Cup)
  • BCCI कॉर्पोरेट ट्रॉफी (BCCI Corporate Trophy)
  • रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)
  • देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trophy)
  • एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी (NKP Salve Challenger Trophy)
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy)