1 Answers
आचार्य चाणक्य अपने समय में बहुत ही बुद्धिमान माने जाते थे, उन्होंने कई ग्रंथ लिखे थे जिनमें चाणक्य नीति सबसे ज़्यादा चर्चित और महत्वपूर्ण हैं। चाणक्य नीति के अनुसार दुश्मन को मारने के लिए सबसे पहले तो अपने आप में सुधार करना होगा। चाणक्य नीति में बताया गया है कि इंसान को बुराईओं से बच कर रहना चाहिए। अगर आपको जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करनी है और दुश्मन को मारना है, तो न किसी की बुराई करें और न ही किसी की बुराई सुनें। चाणक्य नीति कहती है कि बुराई करने और सुनने से भी हानि होती है और इससे आपके दुश्मन को बल मिलता है, इसलिए इस आदत को अभी त्याग दें। अगर आप ऐसा कर लेंगे तो अपने दुश्मन को आसानी से हरा सकते हैं।
Please login or Register to submit your answer