Samsung Galaxy M51 : लीक हुई जानकारी के अनुसार इसमें 7,000mAh की बैटरी और 8GM RAM के साथ बहुत कुछ है
Samsung अगले महीने अपने लोकप्रिय M Series स्मार्टफोन में एक और मोबाइल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन को Galaxy M51 के नाम से जाना जाएगा। यह एक ऐसा डिवाइस है जिसने अतीत में भी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि, नए फोन Samsung Galaxy M51 की रिलीज़ के बारे में सैमसंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Samsung Galaxy M51 Specifications : लीक हुई जानकारी के अनुसार
Samsung Galaxy M51 Screen
आने वाले Samsung Galaxy M51 में 6.7 इंच के सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका अर्थ है कि इसकी स्क्रीन में एक छेद-पंच कटआउट होगा।
Samsung Galaxy M51 OS :
सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो Samsung Galaxy M51 में एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.1 पर चलने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy M51 Processor :
Samsung Galaxy M51 में Qualcomm का मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर लगा होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy M51 Storage and RAM
इस मोबाइल में 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया जाएगा साथ ही इसमें 6GB या फिर 8GB RAM के साथ आने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy M51 Camera
Samsung Galaxy M51 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा, जिसमें 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी लेंस होगा और दूसरे कैमरा में 5-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस होगा। और तीसरे कैमरा में 5MP का मैक्रो लेंस लगा होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, सैमसंग गैलेक्सी M51 के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Samsung Galaxy M51 Battery :
Samsung Galaxy M51 का मुख्य आकर्षण इसकी विशाल 7,000mAh की बैटरी है, जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। हालाँकि अभी तक Samsung अपने M-Series Smartphones में सभी मॉडलों में 6,000mAh की बड़ी बैटरी प्रदान करता रहा है, लेकिन इस नए आने वाले स्मार्ट्फ़ोन “Samsung Galaxy M51” में 7000mAH की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
उपयोगकर्ता इस नए फोन पर अधिक बैटरीलाइफ की उम्मीद कर सकते हैं और वह भी एकल चार्ज के साथ यानी एक बार मोबाइल चार्ज करने के बाद कई दिनों तक use कर सकेंगे।
Samsung Galaxy M51 Price :
Samsung अपने नए आने वाले मोबाइल “Samsung Galaxy M51” के बारे में अभी तक तो कोई अधिकारिक बयान दिया है। यहाँ दी गई जानकारी लीक सूचना के आधार पर है। लेकिन लीक हुई सूचना में भी Samsung Galaxy M51 Price के बारे में कुछ नही कहा गया है।
हालाँकि हम मान कर चल रहे हैं की इस Samsung Galaxy M51 Price 30,000 रुपये से कम नही होगी।
जैसे ही Samsung की तरफ से इस मोबाइल “Samsung Galaxy M51” के बारे में कोई अधिकारिक बयान आता है, हम अपडेट करेंगे।
Niodemy के साथ जुड़े रहें।
Samsung Galaxy M51 Specifications Detail and News
देश दुनिया की Breaking News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें – Breaking News in Hindi
Specifications | Samsung Galaxy M51 Specifications |
---|---|
Battery | 7,000mAh |
Storage | 128GB |
RAM | 6GB or 8GB |
Screen | 6.7 Inch Super AMOLED Infinity-O Display |
Software | Android Based “One UI 2.1” |
Processor | Qualcomm Snapdragon 730 |
Rear Camera | 4 Camera Setup (64MP Primary + 12MP + 5MP + 5MP) |
Front Camera | 32MP |
Price | Coming Soon |
Launch Date | Coming Soon |